मथुरा में दर्दनाक घटना घटित हुई. जहां एक युवक ने यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की युवक शादीशुदा था, लेकिन पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ उसका प्रेम संबंध था, जो उसकी चाची लगती थी। परिजनों का कहना है कि युवक इस धोखे से गहरे सदमे में था। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव यमुना नदी से निकाला गया।
मथुरा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक बुधवार की सुबह बंगाली घाट चौकी क्षेत्र स्थित रेलवे पुल से यमुना से कूद गया। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम संबंधों के चलते यह कदम उठाया है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला।
शहर कोतवाली के बहादुरपुरा निवासी अभिमन्यु ने बताया कि यमुना में कूदकर जान देने वाला उनका भाई रवि (28) था, जिसका पड़ोस में रहने वाली छह बच्चों की मां से प्रेम संबंध था। महिला तीन महीने पहले रवि को छोड़कर चली गई थी, लेकिन होली पर 40 हजार रुपये लेकर वापस आई और फिर गायब हो गई, जिससे रवि परेशान था।
रवि की हाल ही में शादी हुई थी, लेकिन पत्नी से विवाद के बाद वे अलग हो गए थे। थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि बुधवार को युवक के यमुना में कूदने की सूचना मिली थी। परिजनों ने महिला पर आरोप लगाए हैं, लेकिन तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।