मथुरा में हैरान करने वाली वारदात, कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा, युवक का कान काटकर अलग, आरोपी गिरफ्तार

मथुरा में हैरान करने वाली वारदात, कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा

मथुरा के राया थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सूरज फाटक के पास स्कूटी साइड करने को लेकर हुई कहासुनी में एक युवक का कान काटकर अलग कर दिया गया।जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रही डीजे लगी मैक्स गाड़ी के चालक से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।आरोप है कि मैक्स चालक और उसके साथियों ने युवक पर हमला कर दिया और दीपू ने उसका कान काट दिया। बीच-बचाव करने आए शिवकुमार को भी पीटकर घायल कर दिया गया।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपू और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 28 मार्च 2026: आज दिन शनिवार, बन रहा है अनफा योग, इन राशियों को धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे, लव लाइफ सुधरेगी और प्रोफेशनल रिजल्ट्स मिलेंगे।

मथुरा के राया थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक का कान काटकर अलग कर दिया गया, जबकि दो लोग घायल हो गए।

घटना शुक्रवार रात सूरज फाटक के पास की है। गांव सूरज निवासी युवक अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। रेलवे क्रॉसिंग खुलने के बाद वह अपनी स्कूटी साइड में कर रहा था, तभी पीछे से डीजे लगी एक मैक्स गाड़ी आ गई, जिसका चालक लगातार हॉर्न बजा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि मैक्स चालक और उसके साथ आए करीब आधा दर्जन लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक का कान मुंह से काटकर अलग कर दिया। बीच-बचाव करने आए उसके साथी शिवकुमार को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना में प्रयुक्त मैक्स गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद थाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा भी मारपीट किए जाने के आरोप सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »