श्रीकृष्ण जन्मभूमि : औरंगजेब ने तोड़ा था मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर, ASI ने दी जानकारी।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि

विवादित मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि – शाही ईदगाह मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है। आगरा के पुरातत्व विभाग (एएसआई) के अनुसार, भारतीय पुरातत्व विभाग ने ब्रिटिश हुकूमत में वर्ष 1920 में प्रकाशित गजट के आधार पर दावा करते हुए जवाब दिया कि औरंगजेब ने मंदिर को तोड़कर उसी स्थान पर मस्जिद की नींव रखी थी। यही स्थान अब शाही ईदगाह के रूप में जाना जाता है।

यह भी पढ़ें : भारत रत्न से सम्मानित होंगे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने दी जानकारी।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में एक महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है। आरटीआई में मांगी गई जानकारी के अनुसार, मुगल शासक औरंगजेब ने मथुरा में स्थित मंदिर को तोड़कर उसी स्थान पर मस्जिद बनवाई थी। आगरा के पुरातत्व विभाग ने इस खुलासे को समर्थन करते हुए बताया है कि इसी स्थान पर अब शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण हुआ है।

मैनपुरी से अजय प्रताप सिंह ने हाल ही में आरटीआई दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने देशभर के मंदिरों की जानकारी मांगी थी। उनके अनुसार, इस जानकारी में मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि का भी खुलासा हुआ। एएसआई ने इस बारे में जवाब देते हुए बताया कि ब्रिटिश हुकूमत ने 1920 में प्रकाशित गजट के आधार पर स्थान पर पहले कटरा केशवदेव मंदिर था, जिसे ध्वस्त कर मस्जिद का निर्माण किया गया।

गजट में दर्ज है कि पहले कटरा टीले पर केशव देव मंदिर स्थित था। इस मंदिर को तोड़कर उस स्थान पर मस्जिद की नींव रखी गई थी। भारतीय पुरातत्व विभाग ने ब्रिटिश हुकूमत वर्ष 1920 में प्रकाशित गजट के आधार पर दावा करते हुए जवाब दिया कि गजट में स्पष्टता से इस बात की जानकारी है कि 39 स्मारकों में 37 नंबर पर यह सब दर्ज है। मथुरा के शाही ईदगाह पर हिंदू समुदाय कई वक्ताओं द्वारा इस जगह को भगवान कृष्ण के जन्मस्थान के रूप में प्रतिष्ठित करने का दावा कर रहा है।

क्या है श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद?
मथुरा का विवाद भी कुछ अयोध्या की तरह ही है. हिंदुओं का दावा है कि मथुरा में औरंगजेब ने मंदिर तुड़वाकर वहां मस्जिद बनवाई थी. औरंगजेब ने 1670 में मथुरा में भगवा केशवदेव का मंदिर तोड़ने का फरमान जारी किया था. इसके बाद मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद बना दी गई.

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »