नोएडा के थाना फेस 1 क्षेत्र से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है जहां डीएनडी पुल के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार महिला सिपाही को टक्कर मार दी. हादसे में महिला सिपाही की जान चली गयी। जबकि आरोपी चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी और वहीं सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें : हाथरस: हादसा के बाद छुपे बैठे भोले बाबा का चल गया पता, सैकड़ों अनुयायियों के साथ आश्रम में मौजूद बाबा ने सीओ से नहीं की बात।
चाणक्यपुरी थाने में सिपाही पद पर तैनात थी महिला
नोएडा के थाना फेस 1 क्षेत्र में डीएनडी पुल के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार महिला सिपाही को रौंद दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद आरोपी चालक वाहन वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वहीं यह घटना मंगलवार को हुई है.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को डीएनडी पुल के पास अज्ञात कैंटर ने स्कूटी सवार दिल्ली पुलिस की एक महिला सिपाही को टक्कर मार दी. हादसे में महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी और वहीं सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उपचार हेतु नजदीक अस्पताल में एडमिट कराया.
जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला सिपाही की पहचान ग्रेटर नोएडा के रहने वाली लक्ष्मी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब महिला सिपाही दिल्ली से अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस घर आ रही थीं। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में सिपाही पद पर तैनात थी। घटना के बाद से महिला सिपाही के घर में चीख पुकार मच गयी.
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला के पति अजय कुमार की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गयी है।
Trending Videos you must watch it