बिहार में तूफान का कहर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 31 लोगों की मौत

बिहार में तूफान का कहर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 31 लोगों की मौत.

बिहार में गुरुवार को आई आंधी, बारिश और वज्रपात के कारण बड़ी तबाही मची है। राज्य के विभिन्न इलाकों में मौसम ने अपना कहर बरपाया, जिससे अब तक कुल 31 लोगों की जान चली गई है। नालंदा, सिवान, भोजपुर, गोपालगंज, बेगूसराय समेत कई जिलों में पेड़, दीवारें और कर्कट गिरने से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें:भारत आने के बाद तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर आई सामने, NIA कोर्ट में होगी पेशी

बिहार में भयंकर आंधी-बारिश और बिजली गिरने से आज भारी तबाही हुई है। अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के कई जिलों में इस प्राकृतिक आपदा ने तबाही मचाई है। नालंदा, सिवान, भोजपुर, गोपालगंज, बेगूसराय समेत कई जिलों में पेड़, दीवारें और कर्कट गिरने से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।

भोजपुर जिले में आंधी-बारिश के कारण एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक मां-बेटा समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, इस आपदा से फसलों को भी गंभीर नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

जानिए कहाँ-कहाँ मौसम ने बरपाया कहर?

बिहार में भयंकर आंधी, बारिश और वज्रपात के कारण भारी तबाही मची है। राज्य के कई जिलों, जैसे नालंदा, सिवान, भोजपुर, गोपालगंज, बेगूसराय, सारण, गया और अन्य में पेड़, दीवार और पुलिया गिरने से 31 लोगों की जान चली गई। नालंदा में सबसे ज्यादा 13 मौतें हुईं, जिनमें एक भी वज्रपात से नहीं हुई है।

खासकर मानपुर के नगवां गांव में एक पेड़ और दीवार के गिरने से 6 लोगों की मौत हुई, जबकि भोजपुर में मां-बेटा समेत 5 लोग जान से हाथ धो बैठे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया मुआवजे का ऐलान

सिवान, सारण, गोपालगंज, जहानाबाद और बेगूसराय में वज्रपात और आंधी-बारिश से कई नुकसान हुए हैं। सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में सतर्क रहें और सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें। इस आपदा ने न केवल मानव जीवन, बल्कि फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »