Sunetra Pawar: सुनेत्रा पवार बन सकती हैं डिप्टी सीएम, छगन भुजबल ने सीएम फडणवीस से की मुलाकात, NCP में हलचल तेज

Sunetra Pawar: सुनेत्रा पवार बन सकती हैं डिप्टी सीएम

अजित पवार के अंतिम संस्कार के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एनसीपी में नेतृत्व को लेकर बैठकों का दौर जारी है। पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है, जिसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना जताई गई है। मंत्री छगन भुजबल ने संकेत दिए हैं कि अगर पार्टी विधायक दल शनिवार को फैसला ले लेता है, तो उसी दिन शपथ ग्रहण समारोह भी हो सकता है। एनसीपी नेताओं का कहना है कि प्राथमिकता विधायक दल के नेता और उपमुख्यमंत्री के रिक्त पद को भरने की है। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी की बैठक और परिवार की सहमति के बाद ही लिया जाएगा। अजित पवार के निधन के बाद उपमुख्यमंत्री की कुर्सी कौन संभालेगा, इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 30 जनवरी 2026: आज दिन शुक्रवार, बन रहा है गजकेसरी योग, इन राशियों को कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती हैं, खर्च और सेहत का ध्यान रखें। 

महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एनसीपी में नेतृत्व को लेकर मंथन जारी है और सबसे बड़ा सवाल यही है कि अजित पवार के बाद उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी कौन संभालेगा।

इसी बीच महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने संकेत दिए हैं कि 31 जनवरी को एनसीपी विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। भुजबल ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि विधायक दल इस पर सहमति बनाता है, तो शनिवार को ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

भुजबल ने कहा कि फिलहाल सबसे अहम मुद्दा विधायक दल के नेता और उपमुख्यमंत्री के रिक्त पद को भरना है। उन्होंने यह भी बताया कि शोक की अवधि को लेकर अलग-अलग परंपराएं होती हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला लिया जाएगा।

वहीं एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि सुनेत्रा पवार के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इस महत्वपूर्ण फैसले से पहले परिवार की सहमति लेना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल पार्टी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्राथमिकता में नहीं है।

शुक्रवार को एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं- प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, सुनील तटकरे और धनंजय मुंडे—ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में मुलाकात की। बैठक करीब डेढ़ घंटे चली, जिसमें नेतृत्व परिवर्तन पर चर्चा हुई।

एनसीपी कोटे से मंत्री नरहरि झिरवाल पहले ही सार्वजनिक तौर पर सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की इच्छा जता चुके हैं। पार्टी के कई विधायक भी इसी मांग पर अड़े हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अगर शनिवार की बैठक में सहमति बनती है तो सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह उसी दिन हो सकता है। हालांकि अंतिम फैसला परिवार की राय और शोक परंपराओं को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »