टी20 विश्व कप 2024: संजू सैमसन और ऋषभ पंत को विशेषज्ञ विकेटकीपर के रूप में जोड़ा गया है, जबकि हार्दिक पंड्या 1 जून से शुरू होने वाले प्रीमियर टूर्नामेंट के लिए…।
यह भी पढ़ें : राशिफल 30 अप्रैल 2024: आज दिन मंगलवार, बन रहा है त्रिग्रही योग, इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें।
बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे. भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम घोषित कर दी है. टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सिलेक्शन कमेटी ने मंगलवार को ही बैठक की है. रोहित शर्मा के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और संजू सैमसन को टीम में जगह मिली है. शुभमन गिल को रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में रखा है.
टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम –
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
रिजर्व प्लेयर्स – शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान





