मथुरा के महावन में पैसों के लेन देन को दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गयी. फायरिंग के दौरान तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार हेतु नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें : एनटीए ने यूजी सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट किया घोषित।
मथुरा के महावन में पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा कि दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया. देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों ने पहले एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। इसके बाद गोलियां चलने लगीं।
बवाल में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया । इसके साथ ही बवाल पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। पुलिस हंगामा करने वालों की पकड़ में लगी हुई है।
वहीं यह मामला महावन थाना क्षेत्र के गांव नवीपुर का है जहाँ दो पक्षों में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी -डंडों के साथ साथ गोलियां भी चलने लगी। दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायर किए गए।
बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान रामवीर पुत्र कीर्तराम, शंकर पुत्र विजेंद्र और मोहन सिंह पुत्र ओमप्रकाश गोली लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गयी है।
Trending Videos you must watch it