22 सितंबर 2023: राशिफल इन राशियों का भाग्य उदय

22 सितंबर 2023

आज का दिन सिंह राशि वालों का दांपत्‍य जीवन सुखद रहेगा। अथवा मिथुन रा‍शि के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। तो वहीं वृष राशि के लोगों के घर में मतभेद हो सकते हैं

मेष रा‍शि : खर्च बढ़ेगा

मेष राशि वालो आज आपका खर्च काफी बढ़ सकता है और आर्थिक स्थिति के बारे में आप चिंतित रह सकते हैं। आप शीत प्रकृति के रोग, ज्वर, आदि से पीड़ित हो सकते हैं। अनियमित खानपान से बचें। आज बाहर का भोजन न करें और किसी से लेनदेन न करें।

वृष रा‍शि : परिवार में मतभेद हो सकते हैं

वृष रा‍शि वालो आज आपके परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं और स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएँ आ सकती हैं।

मिथुन रा‍शि : आर्थिक स्थिति में कमी

मिथुन राशि वालों आज आपके धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं और आज आपके खर्च काफी अधिक हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। साथ ही मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकता है।

कर्क रा‍शि : व्यापार में लाभकारी परिवर्तन

कर्क राशि वालों आज आप जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। आज आपको नौकरी के मामले में कोई फैसला काफी सोचकर ही लेना चाहिए।

सिंह रा‍शि : जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे

सिंह राशि वालों आज आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता हो सकती है और जीवनसाथी के साथ अच्छा संबंध रहेगा। व्यापार में सफलता पाने के लिए मेहनत करें। ऑफिस में सहयोगी सहायता कर सकते हैं।

कन्या रा‍शि : रणनीतियां होंगी सफल

कन्या राशि वालों आज आपको धन कमाने के अवसर आपके लिए बढ़ेंगे और व्यापार में आपकी रणनीतियां सफल होंगी। साथ ही, आप एक से अधिक प्रेम संबंध बना सकते हैं और स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

तुला रा‍शि : आय में होगी वृद्धि

तुला राशि वालों आज आपको जिन लोगों ने विदेशी व्यापार में काम किया है या विदेशी स्रोतों से कार्य किया है, उनके लिए समय बेहतर हो रहा है। आज आपकी आय में वृद्धि होगी और आपका व्यवसाय आगे बढ़ेगा। पूर्ण रूप से यह अवधि आपके लिए भाग्यशाली है।

वृश्चिक रा‍शि : सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे

वृश्चिक राशि वालों आज आपको यह समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा और आपको नौकरी और व्यापार में सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं और अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

धनु रा‍शि : रिश्‍ते में कड़वाहट

धनु राशि वालों आज आपके दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकते हैं और आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। अपने बोलचाल में कटुता न आने दे और आज किसी भी रिश्तेदार के साथ धन का लेन-देन नही करे।

मकर रा‍शि : कठिनाइयां होंगी दूर

मकर राशि वालों आज आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है और कुछ लोग जिनको आप अभी तक हल्के में ले रहे थे, आपको कड़ी चुनौती दे सकते हैं। बुद्धि चातुर्य से आप अनेक कठिनाइयां दूर कर सकते हैं।

कुंभ रा‍शि : आशातीत सफलता मिलेगी

कुम्भ राशि वालों आज आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे, कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। आज कुछ लोग नई नौकरी पाने में आपकी मदद कर सकते हैं और आपको लाभ होगा।

मीन राशि : टूट सकता है आप का भरोसा

मीन राशि वालों आज आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं और विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। साथ ही, कोई व्यक्ति आपके भरोसे को भी तोड़ सकता है। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »