2 अक्टूबर 2023 : सोमवार को बन रहा है त्रिग्रह योग, इन तीन राशियों को भरी धन लाभ का योग।

राशिफल

सोमवार के दिन बन रहा त्रिग्रह योग बहुत ही शुभ योग है। दरअसल, मेष राशि में राहु, गुरु और चंद्रमा रहने वाले हैं जिस वजह से यह त्रिग्रह योग बना है।

मेष : योजनाओं को रखें गुप्त

आज सोमवार के दिन किसी भी योजना को बनाएं लेकिन, उसे गुप्त रखना ही आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृषभ : रचनात्मक कार्यों में लेंगे हिस्सा

वृषभ राशिवाले आज रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लेंगे। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते है।

मिथुन : आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह आर्थिक स्थिति में वृद्धि कराने वाला रहेगा। साथ ही आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित सम्भल देगा।

कर्क : पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा

कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा।

सिंह : बड़े लोगों का समर्थन हासिल होगा

सिंह राशि के लोगों को निवेश और विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा, सुख साधन में वृद्धि, बड़े लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।

कन्या : भूमि भवन के कार्य में लाभ मिलेगा

कन्या राशि के लोग आज किसी योजना को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। साथ ही भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आज आपकी सेहत ठीक रहने वाली है।

तुला : खुशी का समाचार मिलेगा

तुला राशि के लोगों को कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा।

वृश्चिक : निवेश को लेकर रहें सतर्क

वृश्चिक राशि के लोगों को आज निवेश के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। यदि आप निवेश करने का मन बना रहे हैं तो पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर अच्छे से जांच लें। बार बार के व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा।

धनु : नया कार्य शुरु करेंगे

धनु राशि के लोग आज नए कार्य में व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं।

मकर : आय के स्रोत में वृद्धि होगी

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन आय के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आध्यात्मिक उन्नति होगी।

कुंभ : सेहत का रखें ख्याल

कुंभ राशि के लोगों को आज नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।

मीन : परिवार में बढ़ेगी अशांति

आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। वैक्टीरिया/संक्रमित रोगो से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »