मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया. जहां ईटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर लगने के बाद बाइक में अचानक आग लग गई और जलकर राख हो गयी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी और वहीं सूचना पर इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें: राजकीय अंतिम संस्कार: पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोग जुटे।
मथुरा में थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत भगवान नगर के पास दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर गुरुवार को ईंटो से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी थाना हाईवे पुलिस को दी गई।
सूचना पर मौके पर पहुँची थाना हाईवे पुलिस ने औरंगाबाद के रहने वाले घायल युवक अंकित पुत्र दुलीचंद निषाद और रिहान पुत्र रईस को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं रेहान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद अचानक से बाइक में आग लग गई और फिर बीच हाईवे पर धू-धू कर जलने लगी। आग पर जब तक काबू पाया गया, तब तक बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि ईंट से लदे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों ही युवक घायल हो गए हैं
सूचना पर मौके पर पहुंची इलाका पुलिस द्वारा घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना के बारे में परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।