यमुना एक्सप्रेसवे : सवारियों से भरी दो बसों की टक्कर, 40 यात्री घायल

बुजुर्ग महिला accident, सड़क हादसा

मथुरा, यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बस आमने-सामने से आपस में टकराई, हादसे में 40 यात्री घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह कोहरे के चलते भीषण हादसा हो गया। जंहा दो बस आपस में टकरा गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हादसे में 40 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बसों को हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें :  भारत vs अफगानिस्तान 2nd T20I : यशस्वी की धमाकेदार पारी,  3 मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त।

यह हादसा राया कट के समीप यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-110 पर सुबह करीब 3 बजे हुआ। यहां दो बसें आमने-सामने टकरा गईं। शोर सुनकर राहगीर रुक गए। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलाने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बसों से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

बताया गया कि एक बस इटावा से नोएडा वहीं दूसरी नोएडा से धौलपुर जा रही थी। अधिक कोहरा होने के कारण यह हादसा हुआ. दृश्यता लगभग शून्य थी। पुलिस ने दोनों बसों को एक्सप्रेसवे से किनारे कराया। इसके बाद यातायात चालू हो सका। 

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »