वृंदावन : यमुना में डूबने से एक परिबार के दो लोगो की मौत

यमुना

वृंदावन : यमुना नदी में नहाते हुए नाना और नाती डूबे, दोनों की मौत

उत्तर प्रदेश के वृंदावन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शरद पूर्णिमा के दिन शनिवार सुबह एक परिवार दिल्ली से वृंदावन आया, पर यमुना नदी में नहाते हुए नाना और नाती डूब गए। गोताखोरों ने दोनों की तलाश की, लेकिन दोनों का कुछ भी पता नहीं चल सका।
यह भी पढ़ें : UPSC भर्ती 2023)

पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पता चला कि परिक्रमा मार्ग पर स्थित विहार घाट पर शनिवार सुबह एक परिबार के दो लोगो की मौत हो गयी, बताया जा रहा है की यह परिबार दिल्ली के नजफगढ़ रोड पर स्थित गौतम कालोनी निवासी महेंद्र त्रिपाठी, और उनकी पत्नी शारदा देवी, अपने नाती आशीष के साथ वृंदावन आए थे। जो की सात वर्षी का था, रात के दो बजे संत प्रेमानंद के दर्शन किये ,उसके बाद, सुबह करीब चार बजे, वे यमुना नदी के विहारघाट में स्नान करने के लिए पहुंचे। करीब सात बजे, महेंद्र त्रिपाठी अपने नाती के साथ स्नान करने के लिए यमुना जी में गए और नहाते समय गहरे पानी में डूबने लगे। किनारे पर खड़ी महेंद्र त्रिपाठी की पत्नी शारदा देवी ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग दौड़े। वहां पर मौजूद नाविकों ने यमुना में छलांग लगाकर उन्हें बचाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। दोपहर तक पुलिस दोनों की खोजबीन करती रही।

यह भी पढ़ें : राशिफल 29 अक्टूबर 2023)

राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »