पश्चिमी त्रिपुरा में एक 62 वर्षीय महिला को उसके दो बेटों ने पेड़ से बांधकर कथित तौर पर जिंदा जला दिया। यह घटना चंपकनगर थाना क्षेत्र के खमारबाड़ी की बताई जा रही है। करीब डेढ़ साल पहले महिला के पति का निधन हो गया था। जिसके बाद से ही महिला अपने दो बेटों के साथ रहती थी। उसका दूसरा बेटा अगरतला में रहता था।
यह भी पढ़ें : मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित, कभी सांवले रंग के चलते फिल्मों से रिजेक्ट हुए थे एक्टर।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पश्चिमी त्रिपुरा में 62 वर्षीय एक महिला को उसके दो बेटों ने पेड़ से बांध दिया और कथित तौर पर जिंदा जला दिया। पुलिस ने दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है और संदेह है कि पारिवारिक विवाद के कारण यह वीभत्स हत्या हुई होगी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार रात चंपकनगर थाना क्षेत्र के खमारबारी में हुई है
करीब डेढ़ साल पहले महिला के पति का निधन हो गया था। जिसके बाद से ही महिला अपने दो बेटों के साथ रहती थी। उनका दूसरा बेटा अगरतला में रहता था।
जिरानिया के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी कमल कृष्ण कोलोई ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “एक महिला को आग लगाने की सूचना मिलने के बाद, पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और र जला हुआ शव एक पेड़ से बंधा हुआ पाया। हम शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गए।””
उन्होंने कहा, “हमने मामले में कथित संलिप्तता के लिए उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद हो सकता है।” उन्होंने कहा कि जांच चल रही है।
Trending Videos you must watch it