यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज मुख्यालय से दोनों कक्षाओं के नतीजे (UP Board 10th, 12th Result) घोषित किए गए। सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की।
यह भी पढ़ें : मथुरा: आज अमित शाह, हेमामालिनी के समर्थन में करेंगे जनसभा, 2 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के 52 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है. 10वीं क्लास में 89.55% छात्र पास हुए हैं, इनमें 93.40% लड़कियां और 86.05% लड़के शामिल हैं. हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50% अंकों के साथ टॉप किया है. वहीं अगर 12वीं बोर्ड रिजल्ट की बात करें तो इंटर बोर्ड का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.60% रहा है, जिसमें 88.42% लड़कियां और 77.78% लड़के शामिल हैं. 12वीं सीतापुर के रहने वाले शुभम वर्मा ने 97.80% के साथ टॉप किया है.
माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से आज, 20 अप्रैल 2024 को दोपहर 2 बजे यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित कर दिया गया। रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया। नतीजे जारी होने के साथ ही बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स के नामों की लिस्ट (UP Board Toppers List 2024) भी जारी की गई। रिजल्ट जारी होने के बाद आप UPMSP के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.upmsp.edu.in पर एक्टिव लिंक चेक कर सकते हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड परीक्षा में पास हुए छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों और गुरुजनों को बधाई दी है
यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का परिणाम यहाँ पर दी गई लिंक से देखें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् -(UPMSP)
10 वीं में प्राची निगम ने 98.50% और 12वीं शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ किया टॉप
हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50% अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं अगर 12वीं बोर्ड रिजल्ट की बात करें तो इंटर बोर्ड का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.60% रहा है, जिसमें 88.42% लड़कियां और 77.78% लड़के शामिल हैं। 12वीं सीतापुर के रहने वाले शुभम वर्मा ने 97.80% के साथ टॉप किया है।
Trending Videos you must watch it