जारी हुआ यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट, प्रयागराज की शक्ति दुबे ने सबसे पहले किसे किया फोन

जारी हुआ यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें शक्ति दुबे ने शीर्ष स्थान हासिल किया है या यूं कहें कि टॉप किया है। शक्ति दुबे ने न सिर्फ अपने शहर बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ेंराशिफल 22 अप्रैल 2025: आज दिन मंगलवार, बन रहा है  समसप्तक योग, इन राशियों के कमाई में वृद्धि और धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। 

इस साल कुल 1,009 अभ्यर्थियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य ग्रुप A एवं B सेवाओं के लिए हुआ है। कुल 1,132 रिक्तियों के सापेक्ष यह चयन किया गया, जबकि 241 उम्मीदवारों का परिणाम अस्थायी रूप से रोका गया है। आयोग ने 230 अभ्यर्थियों की रिजर्व लिस्ट भी जारी की है।

शक्ति दुबे ने अपनी सफलता पर कहा, यह मेरे लिए अविश्वसनीय क्षण है। मैंने कई वर्षों तक मेहनत की है। परिवार ने हर कदम पर साथ दिया, और आज सभी बेहद खुश हैं। मेरे भाई ने पहले ही कह दिया था कि मैं टॉप करूंगी।

शक्ति ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बायोकैमिस्ट्री में एमएससी की पढ़ाई की है। उन्होंने 2018 में पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद से ही UPSC की तैयारी शुरू की थी।

शक्ति के अलावा, हर्षिता गोयल ने दूसरा और डोंगरे अर्चित पराग ने तीसरा स्थान हासिल किया है। टॉप 10 में अन्य नाम हैं – शाह मार्गी चिराग (4), आकाश गर्ग (5), कोमल पुनिया (6), आयुषी बंसल (7), राज कृष्ण झा (8), आदित्य विक्रम अग्रवाल (9), और मयंक त्रिपाठी (10)।

इस साल की प्रारंभिक परीक्षा 16 जून 2024, मुख्य परीक्षा 20-29 सितंबर 2024, और साक्षात्कार 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित किए गए।

कुल 5 से 6 लाख उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,845 ने साक्षात्कार के लिए क्वालिफाई किया।शक्ति दुबे की यह ऐतिहासिक सफलता लाखों UPSC अभ्यर्थियों के लिए एक प्रेरणा बन गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें देशभर से बधाइयाँ मिल रही हैं।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »