उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सोमवार को मथुरा पहुंचे। यहां अधिकारियों द्वारा स्वागत के बाद उन्होंने वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।इसके बाद मंत्री खन्ना पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय (DUVASU) पहुंचे, जहां वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधों की सेवा बच्चों की तरह करनी चाहिए और उनकी देखभाल उतनी ही जरूरी है जितनी पौधारोपण।कार्यक्रम में मंत्री खन्ना ने मोलश्री, विधायक मेघश्याम सिंह ने आंवला, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने गुलमोहर, और कुलपति डॉ. अरुण कुमार मदान ने पाकड़ का पौधा रोपित किया।
यह भी पढ़ें: कुशीनगर: प्यार, धोखा और मर्डर, फर्जी दुल्हन ने रची कत्ल की साजिश, महिला समेत 3 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सोमवार को मथुरा दौरे पर पहुंचे। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात मंत्री खन्ना वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की।
करीब दस मिनट तक मंदिर में रहने के दौरान उन्होंने फूल बंगले में विराजमान ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन किए और आराध्य को निहारते हुए आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।
विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण
मंदिर दर्शन के बाद मंत्री सुरेश खन्ना पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (DUVASU) पहुंचे। यहां उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मंत्री ने पौधारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, पौधों की देखभाल भी बच्चों की तरह करनी चाहिए। सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, उनकी सुरक्षा और संवर्धन भी जरूरी है।” उन्होंने अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया।
जनप्रतिनिधियों ने लगाए पौधे
वृक्षारोपण कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी सहभागिता निभाई।
- मंत्री सुरेश खन्ना ने मोलश्री,
- विधायक मेघश्याम सिंह ने आंवला,
- महानगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने गुलमोहर,
- विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण कुमार मदान ने पाकड़ का पौधा लगाया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, डीएफओ रजनीकांत मित्तल सहित कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि मौजूद रहे।