मथुरा में दिनदहाड़े महिला के साथ लूट, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

मथुरा में दिनदहाड़े महिला के साथ लूट, एक आरोपी गिरफ्तार

कान्हा की नगरी मथुरा से दिनदहाड़े एक महिला के साथ लूट की घटना सामने आई है. लूट की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक़ महाराजा अग्रसेन चौराहे के पास तुमेरे गांव की निवासी दुर्गेश नामक महिला के कानों से कुंडल छीनने का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट कर दी जिससे महिला घायल हो गयी। लूट की इस घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

यह भी पढ़ें :राशिफल 20 नवंबर 2024 : आज दिन बुधवार, बन रहा है शुक्‍ल योग, इन 4 राशियों के लोगों की खूब होगी कमाई, पाएंगे चौतरफा लाभ।

मथुरा में मंगलवार को दिनदहाड़े महिला के साथ दिनदहाड़े लूट की घटना घटित हुई. लूट की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। महाराजा अग्रसेन चौराहे के पास अज्ञात बदमाशों ने तुमेरे गांव की रहने वाली दुर्गेश नामक महिला के कानों से कुंडल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट कर दी , जिससे उसके हाथ में चोट आई।

घटना को देख स्थानीय लोगों घटनास्थल की ओर दौड़े. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, उसके अन्य साथी फरार मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया।

वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि वह मथुरा से कोसीकला आई थीं और गोपालबाग पर अपनी मां को छोड़ने के बाद गांव वापस जा रही थीं। तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे चौराहे के पास घेर लिया और कुंडल छीनने का प्रयास किया। उसके विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दी। और कुंडल छीनकर मौके से फरार हो गए

वहीं घटना से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं और कहा कि दिनदहाड़े भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। और आए दिन लूट की घटनाएं सामने आरही हैं. पुलिस महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रही है, लेकिन घटनाएं दिन व दिन बढ़ती जा रही हैं।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर कोसीकला ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »