उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है, नोएडा में नहीं होना चाहिए क्राइम।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की और इस दौरान कहा, नोएडा में क्राइम नहीं होना चाहिए, यहां की घटना पूरी दुनिया की नजर में होती है। योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में 10 महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हो रहे अपराधों के प्रति बहुत ही संवेदनशील दृष्टिकोण को बयान किया है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर और तीन विकास प्राधिकरणों को हिदायत दी है कि गौतमबुद्ध नगर में क्राइम को नियंत्रित किया जाए।
यह भी पढ़ें : Google ने अपने प्ले स्टोर से 17 ऐप्स किये प्रतिबंध, लिस्ट देखें
क्राइम को लेकर योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?
गौतमबुद्ध नगर एक अंतरराष्ट्रीय शहर है। यहां होने वाला हर छोटा-मोटा अपराध बहुत तेजी से दुनिया भर में सुर्खियों में हो जाता है। गौतमबुद्ध नगर में मीडिया हब है, और हर खबर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाई जाती है। नोएडा के निवासियों में शिक्षित और सोशल मीडिया पर सक्रिय लोग हैं। यदि किसी को किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह खुलकर अपनी बात सोशल मीडिया पर साझा करता है। इसलिए, यहां होने वाले अपराधों को रोकने की आवश्यकता है। हमें आम जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता से हल करने की दिशा में कदम बढ़ाने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें : मेफ्टाल एडवाइजरी : सरकार ने क्यों जारी किया दर्द निवारक दवाओं के खिलाफ सुरक्षा अलर्ट