प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी पहुंछे जहां उन्होंने सेवापुरी स्थित बनौली गांव में 2,183 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही देश के 9.70 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में 20,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत नम: पार्वती पतये, हर-हर महादेव के साथ की। भोजपुरी में कहा, सावन के पावन महीने में आज हमके काशी के हमरे परिवार के लोगन से मिलय का अवसर मिलल हय। हम काशी के हर परिवारजन के प्रणाम करत हई।काशी की धरती से पीएम ने स्वदेशी को बढ़ावा देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान किया।पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को महादेव को समर्पित करते हुए कहा कि भारत पर हमला करने वालों को पाताल में भी नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोगों को आतंकियों के खात्मे से भी परेशानी हो रही है।पीएम ने कहा कि यूपी में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण शुरू होगा और यह आतंकवादियों के लिए काल बनेगी। उन्होंने दिव्यांगजनों को आधुनिक उपकरण भेंट किए और ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत तीन लाख करोड़ रुपये की योजना की घोषणा की।
यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बिना नंबर की पिकअप ने दूसरी पिकअप को मारी टक्कर एक की मौत, एक घायल
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम को जीआई क्राफ्ट से बना शिवलिंग, नंदी और त्रिशूल भेंट किया और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए उनकी सराहना की। पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर अभेद व्यवस्था रही और हजारों की संख्या में लोग सभा में पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र के बनौली गांव में करीब ₹2183 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने देशभर के 9.70 करोड़ किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। इस योजना के तहत ₹20,500 करोड़ की राशि सीधे किसानों को भेजी गई, जिसमें काशी के 2.21 लाख किसान भी शामिल हैं।
मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल का मंत्र
पीएम मोदी ने जनसभा में देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा, “हम वही चीजें खरीदें जिसे बनाने में भारत का पसीना बहा हो।
भारत अब भोलेनाथ की तरह शांत, पर जरूरत पड़ी तो कालभैरव भी
अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, नया भारत भोलेनाथ को पूजता है लेकिन दुश्मनों के सामने कालभैरव बन जाता है। उन्होंने बताया कि यूपी में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण शुरू होगा और आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी भी स्तर पर कार्रवाई करने को तैयार है।
ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस पर निशाना
पीएम मोदी ने हाल ही में सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि, “दुर्भाग्य है कि हमारे देश में कुछ लोगों को भी इससे पेट में दर्द हो रहा है। क्या आतंकवादियों को मारने के लिए किसी की अनुमति लेनी चाहिए?”
काशी में दिव्यांगों को मिला नया जीवन
प्रधानमंत्री ने मंच से 5 दिव्यांगों को अत्याधुनिक उपकरण सौंपे, जिनमें लो-विज़न चश्मा, ईयर मशीन आदि शामिल थे। ये उपकरण जिले के कुल 2025 दिव्यांगजनों को वितरित किए जा रहे हैं। इससे पहले ऐसे उपकरण आम लोगों की पहुंच से बाहर थे।
सीएम योगी ने भेंट की काशी शिल्पकला से निर्मित कलाकृति
कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को जीआई टैग प्राप्त काशी मेटल रिपोंसी क्राफ्ट से बनी शिवलिंग, नंदी और त्रिशूल की अनूठी कलाकृति भेंट की। उन्होंने कहा कि “दिव्यांगजन” शब्द स्वयं प्रधानमंत्री मोदी की सोच का प्रतीक है।
सुरक्षा चाक-चौबंद, हर गतिविधि पर पैनी नजर
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। सीसीटीवी कैमरे, विशेष फ्लीट व्यवस्था और पुलिसकर्मियों को बिना मोबाइल ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया।
लोकार्पण की प्रमुख परियोजनाएं:
- वाराणसी-भदोही मार्ग का 4 लेन चौड़ीकरण
- महामना कैंसर अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी यूनिट
- दुर्गाकुंड का जीर्णोद्धार
- डॉग केयर व एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर
- पीएसी रामनगर में बहुउद्देशीय हॉल निर्माण
PM मोदी बोले: “जो जितना पिछड़ा, उसे उतनी प्राथमिकता
अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने लखपति दीदी योजना का ज़िक्र करते हुए कहा कि “हम तीन लाख करोड़ की योजना से लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बना रहे हैं।





