मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। माइलस्टोन 120 पर आगरा से नोएडा जाने वाली लेन पर एक तेज रफ्तार बिना नंबर की पिकअप ने दूसरी पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर में त्रिदेव ठाकुर (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतुल कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों फिरोजाबाद जिले के रहने वाले हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां त्रिदेव को मृत घोषित कर दिया गया। अतुल का इलाज जारी है।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है।
महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रही एक नई और बिना नंबर की मेक्स पिकअप ने खड़ी पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में त्रिदेव ठाकुर (20) निवासी जावई, थाना नारखी, फिरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतुल कुमार (30) निवासी जलेसर रोड, बजरंग नगर, फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना सिकंदरपुर थाना एका, फिरोजाबाद निवासी अभिषेक ने डायल 112 पर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने त्रिदेव को मृत घोषित कर दिया। अतुल कुमार का इलाज जारी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना सामने आया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।





