मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को यूपी कैबिनेट की अहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नव-नियुक्त मुख्य सचिव एस.पी. गोयल पहली बार शामिल हुए, जिनका सीएम योगी ने मंत्रिपरिषद से औपचारिक परिचय कराया।
यह भी पढ़ें: मथुरा: सिलेंडर फटने से रसोई में हुआ जोरदार धमाका, समय रहते टला बड़ा खतरा
बैठक में कुल 19 प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें से 18 को स्वीकृति मिल गई। बाढ़ की स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक राहत कार्यों पर बल दिया गया।
एक प्रमुख निर्णय के तहत ‘भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी-चिवनिंग उत्तर प्रदेश राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना’ को मंजूरी दी गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के पांच मेधावी छात्रों को यूके में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिसमें संपूर्ण खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
बैठक में मौजूद सभी कैबिनेट और राज्यमंत्री ने प्रस्तावों पर सहमति जताई और मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्परता से राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।





