मैनपुरी से इटावा जाने वाले मार्ग से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक छात्रा सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. दुर्घटना के चलते सड़क पर जाम लग गया।
यह भी पढ़ें: हापुड़ में आग का तांडव : मिठाई के गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रा और एक महिला को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. ट्रक ने पहले तो छात्रा में टक्कर मार दी और थोड़ी दूर चल कर उसने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंद दिया। हादसे में छात्रा और महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
वहीं देवर की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे में घायल हुए देवर को इलाज हेतु हॉस्पिटल में एडमिट कराया. वहीं लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव लालपुर सगोनी की रहने वाली रागिनी राजपूत आईटीआई की छात्रा थी। जिसकी उम्र 18 वर्ष है. बुधवार की दोपहर वह साइकिल से आईटीआई कॉलेज जा रही थी कि उसी दौरान एफसीआई गोदाम के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया. हादसे में छात्रा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
वारदात करने के बाद ट्रक चालक ट्रक को तेज रफ़्तार से भगा ले गया. करहल चौराहा के पास एक बाइक सवार देवर-भाभी को कुचल दिया। हादसे में रमा चौहान ने (26) की घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. देवर संदीप गंभीर रूप से घायल है।
मैनपुरी इटावा मार्ग पर ट्रक चालक के द्वारा दो दर्दनाक हादसा करने के बाद सड़क पर जाम लग गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी और वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जाम को खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
trending video you must watch it






