योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय समेत 6 नेताओं ने ली शपथ

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय समेत 6 नेताओं ने ली शपथ.

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से चर्चा में चल रहे योगी मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार को हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए मंत्रियों को शामिल किया गया, जबकि अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर को प्रमोशन मिला।राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान, कैलाश सिंह राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई।कैबिनेट में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय की एंट्री सबसे ज्यादा चर्चा में रही। नए मंत्रियों में विभिन्न जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है, जिसमें ब्राह्मण, ओबीसी और दलित वर्ग को प्रतिनिधित्व मिला।शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजभवन के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। भाजपा नेताओं ने इसे सामाजिक संतुलन और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की दिशा में बड़ा कदम बताया।

यह भी पढ़ें: राशिफल 10 मई 2026: आज दिन रविवार, बन रहा है नवपंचम योग, इन राशियों को अचानक धन लाभ और संतान सुख मिलेगा, सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से चर्चा में चल रहा योगी मंत्रिमंडल विस्तार आखिरकार हो गया। रविवार को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 6 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, जबकि दो मंत्रियों को प्रमोशन दिया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सबसे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद समाजवादी पार्टी से बगावत कर भाजपा के करीब आए मनोज पांडे ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। वहीं अजीत पाल, सोमेंद्र तोमर, कृष्णा पासवान, कैलाश सिंह राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री बनाया गया। इनमें अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर को प्रमोशन मिला है, जो पहले राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार थे।

नए मंत्रियों में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का खास ध्यान रखा गया है। मंत्रिमंडल में शामिल चेहरों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित वर्ग से आते हैं। भाजपा नेतृत्व इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश मान रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजभवन के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे। भाजपा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा बैंड-बाजे के साथ अपने आवास से राजभवन पहुंचे, जिसने लोगों का ध्यान खींचा।

कैबिनेट विस्तार को लेकर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार सामाजिक संतुलन और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दे रही है।

इससे पहले दोपहर से ही राजभवन में हलचल तेज हो गई थी। विधायकों और नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया था और शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »