बलदेव के रीढ़ा मोहल्ला स्थित ब्रदर्स फैशन प्वाइंट नाम की रेडीमेड कपड़ों की दुकान में शनिवार रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी दुकान चंद मिनटों में जलने लगी और दूर-दूर तक लपटें दिखाई देने लगीं। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकान मालिक योगेश चौधरी रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। करीब एक घंटे बाद स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख सूचना दी। आग लगने से पहले तेज धमाके की आवाज भी सुनाई दी, जिससे बैटरी फटने या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।आग की भयावहता के चलते कोई शटर खोलने की हिम्मत नहीं कर सका, जिसके बाद जेसीबी से शटर तुड़वाया गया। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। व्यापारी योगेश चौधरी ने बताया लगभग 20 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय समेत 6 नेताओं ने ली शपथ
मथुरा के बलदेव कस्बे के रीढ़ा मोहल्ला में शनिवार देर रात एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई और दूर-दूर तक लपटें दिखाई देने लगीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब 20 लाख रुपये का माल पूरी तरह जल चुका था।
जानकारी के मुताबिक मेंडुआ निवासी योगेश चौधरी की रीढ़ा बाजार में “ब्रदर्स फैशन प्वाइंट” नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। यह दुकान किराए पर ली गई थी। शनिवार रात रोज की तरह दुकान बंद कर योगेश अपने घर चले गए थे। करीब एक घंटे बाद आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। आग लगने से पहले तेज धमाके की आवाज सुनाई देने की भी बात सामने आई है। मौके पर बैटरी के टुकड़े मिलने से बैटरी फटने या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी भीषण थी कि कोई भी दुकान के पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने जेसीबी मशीन बुलाकर दुकान का शटर तुड़वाया, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने अंदर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी सबमर्सिबल और अन्य पानी के संसाधनों की मदद से आग बुझाने में सहयोग किया। आसपास लगे सोलर प्लांट की रोशनी से राहत और बचाव कार्य में काफी मदद मिली।
करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान में रखा रेडीमेड कपड़ा, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था। दुकान संचालक योगेश चौधरी ने बताया कि उन्हें 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि दुकान को सही तरीके से बंद करके गए थे, लेकिन पीछे से अचानक आग लग गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।
Trending Videos you must watch it





