विमान को बम से उड़ाने की धमकी: इमरजेंसी लैंडिंग, वाराणसी एयरपोर्ट पर हड़कंप…चप्पे चप्पे पर CISF की चेकिंग

विमान को बम से उड़ाने की धमकी: इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई से वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप मच गया। विमान में 182 यात्री सवार थे। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कराई गई।लैंडिंग के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर बम निरोधक दस्ते और CISF ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, विमान को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है और अब एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य है।अधिकारियों के मुताबिक, धमकी के स्रोत की जांच जारी है। मौके पर ATS, STF, IB और स्थानीय पुलिस की टीमें तैनात हैं।

यह भी पढ़ें : धामी कैबिनेट के बड़े फैसले, प्रदेश में देवभूमि परिवार योजना लागू, कुल 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप मच गया। विमान में 182 यात्री सवार थे। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

लैंडिंग के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया और CISF व बम निरोधक दस्ते ने पूरे विमान की गहन जांच की। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और विमान को सुरक्षित घोषित कर दिया गया।

एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि अब एयरपोर्ट का संचालन सामान्य है। धमकी भरे ईमेल के स्रोत की जांच जारी है।ATS, STF, IB और स्थानीय पुलिस की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »