मुजफ्फरनगर में UP उपचुनाव के दौरान SHO ने रिवॉल्वर दिखाई, अखिलेश ने निलंबन की मांग की

मुजफ्फरनगर में UP उपचुनाव के दौरान SHO ने रिवॉल्वर दिखाई

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के दौरान कुंदरकी, करहल और मीरापुर में हिंसक झड़पों और विवादों की खबरें सामने आई हैं। मीरापुर में पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने मतदाताओं को डराने के लिए रिवॉल्वर तान दी। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से संबंधित SHO को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने भी मीरापुर में पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

यह भी पढ़ें :  बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान जारी है, और इस दौरान कुंदरकी से लेकर करहल तक बवाल की खबरें सामने आई हैं। मीरापुर में भी चुनावी हिंसा और हंगामे की घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

वीडियो में ककरौली थाना क्षेत्र के SHO को रिवॉल्वर ताने हुए देखा जा सकता है। अखिलेश यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मीरापुर के ककरौली थाना क्षेत्र के SHO को चुनाव आयोग तुरंत निलंबित करे, क्योंकि वह रिवॉल्वर से धमकाकर वोटर्स को वोट डालने से रोक रहे हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने मतदाताओं को डराने-धमकाने की कोशिश की, जिससे चुनावी प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो रही है।

इसके साथ ही उन्होंने इब्राहीमपुर की भी बात उठाई। ट्वीट कर लिखा, ‘इब्राहीमपुर में वोट डालने से रोकने के लिए महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं भाषा का प्रयोग करनेवाले SHO के ख़िलाफ़ तत्काल निलंबन की कार्रवाई हो।

सपा सांसद ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं

मीरापुर उपचुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया को लेकर सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक विशेष वर्ग के मतदाताओं को वोट डालने से रोका और उन्हें डराया-धमकाया। इसके अलावा, सांसद ने आला अधिकारियों पर शिकायतों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।

सपा सांसद ने कहा, “यह चुनाव नहीं, लोकतंत्र की हत्या हो रही है।” उन्होंने अधिकारियों से अपील करते हुए कहा, “सरकार आनी-जानी होती है, लेकिन लोकतंत्र हमेशा जिंदा रहना चाहिए।

मीरापुर उपचुनाव के दौरान सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने तुल्हैड़ी, ककरौली, जौली, कैथोड़ा समेत कई क्षेत्रों में मतदाताओं को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर एक विशेष वर्ग को मतदान में हिस्सा लेने से बाधित करने का आरोप लगाया।

वहीं, रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने पूर्व सांसद कादिर राणा पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मीरापुर क्षेत्र में कुछ बाहरी व्यक्तियों को ठहराया गया है, जो फर्जी तरीके से वोट डाल रहे हैं। मिथलेश पाल ने चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए।

मतदान शुरू होने के बाद हुआ था बवाल

बता दें कि बुधवार को मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद मुस्लिम बाहुल्य इलाके में पुलिस टीम पर छतों से पथराव किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी राजीव शर्मा और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। एसएसपी अभिषेक सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मतदान स्थल पर भी पुलिस टीम तैनात की गई।

मीरापुर में 151 मतदान केंद्रों पर मतदान

मीरापुर विधानसभा सीट पर आज मतदान का सिलसिला जारी है, जहां कुल 3.23 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.71 लाख पुरुष और 1.52 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। सुबह सात बजे से इस सीट के 151 मतदान केंद्रों पर 328 बूथों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

मतदान केंद्रों पर उत्साह का माहौल है, और लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाने के लिए सक्रिय रूप से मतदान कर रहे हैं।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »