दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में 22 मार्च को 6 दिन की रिमांड पर भेजा था , CM केजरीवाल की ED रिमांड का आज अंतिम दिन था दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार यानी आज अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद ED रिमांड हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी गई।
यह भी पढ़ें: बीजेपी ने प्रत्याशियों की 7वीं लिस्ट की जारी, अमरावती से नवनीत राणा को बनाया गया उम्मीदवार
ईडी की टीम गुरुवार दोपहर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पहुंची.दोनों की तरफ से जोरदार दलीलें दी गईं जहां ईडी दिल्ली की राऊज एवेन्यू अदालत ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हिरासत पांच दिन यानी 1 अप्रैल तक बढ़ा दी। AAP के राष्ट्रीय संयोजक को अब 1 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे अदालत में पेश किया जाएगा।हालांकि, ईडी ने शराब नीति मामले में आगे की पूछताछ के लिए केजरीवाल की हिरासत सात दिन बढ़ाने की मांग की थी।दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने पांच दिनों की रिमांड मंजूर कर दी.
इस पर जज ने कहा कि आप लिखित में बयान क्यों नहीं देते हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, यह केश पिछले दो वर्ष से चल रहा है ED ने अब तक 2500 पेजों की जांच की है क्या एक बयान एक मौजूदा सीएम को गिरफ्तार करने के लिए काफी है? दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि “मैं ईडी की रिमांड याचिका का विरोध नहीं कर रहा हूं। ईडी मुझे जितने दिनों तक चाहे हिरासत में रख सकती है। लेकिन यह एक घोटाला है।” उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी उन्हें दिल्ली शराब नीति मामले में.”फंसाने” की कोशिश कर रही है।
केजरीवाल ने आगे कहा, ईडी के दो उद्देश्य थे। एक आम आदमी पार्टी को कुचलना और दूसरा दूसरा हमारी छवि को खराब करना और इसके पीछे एक जबरन वसूली रैकेट चलाना जिसके जरिए वे पैसे इकट्ठा कर रहे हैं।”प्रवर्तन निदेशालय ने भी कोर्ट में अपनी बात रखी और दावा किया कि अरविंद केजरीवाल उसकी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं.
जांच एजेंसी ने अदालत में कहा। केजरीवाल ने अपने पास से बरामद मोबाइल फोन के पासवर्ड का खुलासा नहीं किया है। अगर वह सहयोग नहीं करते हैं, तो हमें इसे (तकनीकी रूप से) खोलना होगा। इसलिए, हमें और रिमांड की जरूरत है। वह सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह सीधे सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं।
केजरीवाल के वकील ने कहा, ‘ क्या वह मुझे अपने फोन का पासवर्ड देने के लिए मजबूर कर सकते हैं? केजरीवाल ने कोर्ट पहुंचने से पहले मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि ये राजनीतिक षड़यंत्र हैं और जनता इसका जवाब देगी
Trending Videos you must watch it






