दिल्ली चुनाव: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, CM आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को दी पार्टी की टिकट

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें केवल एक उम्मीदवार का नाम घोषित किया गया है। पार्टी ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को टिकट दिया है। इस सीट से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सीएम आतिशी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस आलाकमान ने अलका लांबा की उम्मीदवारी को पहले ही मंजूरी दे दी थी।

यह भी पढ़ें:  अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत, भगदड़ मामले में कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें केवल एक नाम की घोषणा की गई है। पार्टी ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली की सीएम आतिशी मैदान में हैं।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, “केंद्रीय चुनाव समिति ने सुश्री अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। अलका लांबा दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव में 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बनेंगी।इस बार अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने भी 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

कांग्रेस ने अब तक 48 उम्मीदवारों की घोषणा की

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 48 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पहले दो लिस्ट जारी की थीं, जिसमें पहली लिस्ट में 21 और दूसरी लिस्ट में 26 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। अब, शुक्रवार को कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी की, जिसमें एक उम्मीदवार का नाम रखा गया है।

इस बार कांग्रेस ने केजरीवाल के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है। वहीं, जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया के खिलाफ कांग्रेस ने फरहाद सूरी को उम्मीदवार बनाया है।

आप ने दिल्ली चुनाव के लिए 70 उम्मीदवारों की घोषणा कर बनाया नया रिकॉर्ड

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने गंभीरता से तैयारी की है। पार्टी ने इस बार सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पटपड़गंज सीट से मशहूर शिक्षक अवध ओझा को उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से उम्मीदवार होंगी। इस बार अलका लांबा के मैदान में उतरने से मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

बीजेपी दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर मंथन कर रही है, जल्द हो सकता है ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। हालांकि, यह माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही अपनी सूची जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी दिल्ली की प्रत्येक सीट के लिए गंभीर मंथन कर रही है, जिससे पार्टी की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने में देरी हो रही है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »