ईद के दिन हरियाणा के महेंद्रगढ़ से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गुरुवार की सुबह बच्चों से भरी प्राइवेट स्कूल की बस पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया है.जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 6 बच्चों की मौत व 15 बच्चे गंभीर रूप से बच्चे घायल हैं। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे । जानकारी से पता चला है कि हादसा वाहन ओवरटेक की वजह से हुआ है।
यह भी पढ़ें : पाठ श्री दुर्गा चालीसा : नमो नमो दुर्गे सुख करनी। नमो नमो दुर्गे दुःख हरनी।
एक तरफ देशभर में ईद के त्यौहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है।। वहीं, दूसरी ओर महेंद्रगढ़ हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ईद के दिन गुरुवार की सुबह महेंद्रगढ़ में स्कूल की बस पलटने से एक भीषण सड़क हादसा हो गया है इस हादसे में 6 बच्चों की जान चली गयी और वहीं 15 बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
ईद की सरकारी छुट्टी के बावजूद महेंद्रगढ़ के जीएल पब्लिक स्कूल की आज छुट्टी ना होने कारण बच्चे स्कूल बस में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक़ गांव उन्हानी के पास बच्चों को स्कूल ले जा रही बस पटलने से 6 बच्चों की मौत हो गई। और वहीं 15 बच्चों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.
जानकारी से पता चला है कि बस का रजिस्ट्रेशन 10 अप्रैल 2015 हुआ था .HR66A7514 बस स्कूल के नाम से रजिस्टर्ड है।आरटीए महेंद्रगढ़ से रजिस्टर्ड है। आपको बता दें कि पिछले सात साल से बस का इंश्योरेंस नहीं है । पॉल्यूशन का भी समय पूरा हो चुका है जोकि18 मार्च 2024 तक था
महेंद्रगढ़ में भीषण सड़क हादसा होने से हड़कंप मच गया है। यह भीषण सड़क हादसा महेंद्रगढ़ के कनीबा कस्बे के पास कनीना-दादरी सड़क मार्ग पर सुबह-सुबह हुआ है. घायलों को इलाज के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल में पहुंचाकर भर्ती कराया है। जानकारी से पता चला है कि बस का ड्राइवर शराब पीए हुए था। जो कि नशे में बस को चला रहा था। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचाया है।
घायल छात्र ने बताया की ड्राइवर था नशे में धुत
घायल हुए एक छात्र ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ड्राइवर नशे की हालत में बस को 120 की स्पीड पर चल रहा था जिसके कारण बस अनियंत्रित हो गयी और भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें छह छात्रों की जान चली गयी
Trending Videos you must watch it






