शुक्रवार को द्वारकाधीश मंदिर के पास असकुंडा घाट पर नाविकों और पंडों के बीच श्रद्धालुओं को नाव की सैर कराने को लेकर विवाद हो गया। पंडों का आरोप है कि नाविक घाट से बाहर जाकर कमीशन पर सवारी लाते हैं और श्रद्धालुओं को गुमराह कर ठगी करते हैं।वहीं, नाविकों ने पलटकर पंडों पर मारपीट और अवैध कमीशन की मांग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कमीशन न देने पर झूठे आरोप लगाए जाते हैं।इस दौरान की नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: संभल में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू बोलेरो कॉलेज की दीवार से जा टकराई, दूल्हा समेत 5 की दर्दनाक मौत- सूत्र
धार्मिक नगरी मथुरा में शुक्रवार को एक बार फिर विवाद ने माहौल को गर्मा दिया। द्वारकाधीश मंदिर के पास असकुंडा घाट पर नाविकों और पंडों के बीच तीखी झड़प हो गई।
पंडों ने नाविकों पर आरोप लगाया है कि वे घाट से बाहर बाजारों में जाकर टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को कमीशन देकर यात्रियों को घाट तक लाते हैं और फिर झूठी बातों से गुमराह कर नाव यात्रा बेचते हैं। उनका दावा है कि इससे श्रद्धालुओं के साथ ठगी हो रही है और घाट की पवित्रता भी प्रभावित हो रही है।
वहीं नाविकों का कहना है कि पंडे उनसे यात्रियों को नाव में बैठाने के नाम पर कमीशन मांगते हैं। जब उन्हें पैसे नहीं दिए जाते, तो वे झूठे आरोप लगाते हैं और दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। नाविकों ने यह भी आरोप लगाया कि पंडों ने उनके दो साथियों के साथ हाथापाई भी की है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक साफ देखी जा सकती है।स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घाट क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस एहतियात के तौर पर सतर्क बनी हुई है।





