Mathura Rain: एक घंटे की बारिश से मथुरा शहर हुआ जलमग्न, सड़कें बनीं तालाब, बस फंसी, दुकानें डूबीं

Mathura Rain: एक घंटे की बारिश से मथुरा शहर हुआ जलमग्न,

मंगलवार शाम मथुरा में करीब एक घंटे की भीषण बारिश एक और लोगों को राहत मिली तो वहीं दूसरी और शहर जलमग्न हो गया । बताया जा रहा है की बांके बिहारी मंदिर और राधा बल्लभ मंदिर मार्ग सहित कई इलाकों में पानी भर गया। दुकानों में पानी घुस गया। होली गेट, नया और पुराना बस स्टैंड, भूतेश्वर और BSA कॉलेज रोड जैसे इलाकों में कमर तक जलभराव हो गया। कई वाहन पानी में डूबे नजर आए और बच्चे सड़कों पर तैरते दिखे। कॉलोनियों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए, जहां लोग जान जोखिम में डालकर बाहर निकले। पुराना बस स्टैंड के पास एक रोडवेज बस पानी में फंस गई, जिसे क्रेन से निकाला गया। यूपी के कई जिलों में प्री-मानसून बारिश और तेज हवाएं जारी है.

यह भी पढ़ेंसिंगरौली हादसा: आकाशीय बिजली से दो सगी बहनों समेत 4 बच्चों की मौत की आशंका, मचा कोहराम

मथुरा में मंगलवार शाम आई करीब एक घंटे की भीषण बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। कई प्रमुख क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया।

प्रमुख मंदिर मार्ग जलमग्न

बांके बिहारी मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग पानी में डूब गया, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, राधा बल्लभ मंदिर के पास की दुकानों में पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ।

शहर के प्रमुख क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित

होली गेट, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, भूतेश्वर और BSA कॉलेज रोड जैसे मथुरा के प्रमुख इलाकों में कमर तक पानी भर गया। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। कई जगहों पर ट्रैक्टर, बाइक और कारें पानी में आधी डूबी नजर आईं।

रोडवेज बस जलभराव में फंसी

बताया जा रहा है की पुराना बस स्टैंड के पास एक रोडवेज बस जलभराव में फंस गई, जिसे बाद में क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। यात्रियों को बस से निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

प्री-मानसून का कहर

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को मथुरा के साथ-साथ आगरा, वाराणसी समेत 12 जिलों में तेज बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »