सिंगरौली हादसा: आकाशीय बिजली से दो सगी बहनों समेत 4 बच्चों की मौत की आशंका, मचा कोहराम

सिंगरौली हादसा: आकाशीय बिजली से दो सगी बहनों समेत 4 बच्चों की मौत की आशंका

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक कई परिवारों के लिए कहर बनकर आई। सूत्रों के अनुसार सिंगरौली जिले में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। यह घटनाएं जिले के जियावन, चितरंगी, बरगवां और आसपास के क्षेत्रों से सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 17 जून 2025: आज दिन मंगलवार, बन रहा है रवि योग, इन राशियों पर होगी बजरंगबली की कृपा, काम धंधे में होगा जबर्दस्‍त लाभ।

बरगवां में बुजुर्ग महिला की मौत

बताया जा रहा है की सबसे पहली घटना सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे बरगवां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में हुई। यहां 67 वर्षीय सनाओ बाई की उस समय मौत हो गई जब उनके घर के पास आकाशीय बिजली गिरी।

सुपेला गांव में 17 वर्षीय किशोरी की मौत

दूसरी घटना जियावन थाना क्षेत्र के सुपेला गांव में हुई, जहां 17 वर्षीय अंतिमा, जो अपने घर के पास हैंडपंप से पानी भर रही थी, आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

58 वर्षीय ग्रामीण की गई जान

इसी थाना क्षेत्र के गोड़गवां गांव में 58 वर्षीय शिवधारी कोल पर भी बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

13 साल के बालक की झरकटिया में मौत

चितरंगी थाना क्षेत्र के झरकटिया गांव में 13 वर्षीय श्यामलाल गुर्जर अपने घर के पास बकरियां चरा रहा था, जब अचानक बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।

महुआ गांव में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत

सबसे हृदयविदारक घटना महुआ गांव में सामने आई, जहां रतीलाल शाह की दो बेटियां आम तोड़ते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। घटना के बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो मां अपनी बेटियों के lifeless शरीर से लिपटकर बिलखती रही, जिसने पूरे गांव को ग़मगीन कर दिया।पुलिस ने सभी मामलों में अलग-अलग मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सरकारी सहायता की उम्मीद

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है, ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Trending Videos you must watch it


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »