मुंबई: होर्डिंग गिरने से 3 की मौत, 59 घायल, धूल भरी आंधी-तूफान के साथ बारिश बनी आफत।

मुंबई: होर्डिंग गिरने से 3 की मौत, 59 घायल,

मुंबई और गुजरात के कुछ इलाकों में अचानक से मौसम में बदलाव हो गया. सोमवार शाम को मुंबई में बारिश ने आसपास के इलाके के निवासियों को गर्मी से राहत दी है. धूल भरी आंधी-तूफान से कई इलाकों में खंभे, मचान और पेड़ उखड़कर जमीन पर गिर गए। सबसे बड़ा असर घाटकोपर में देखने को मिला जहां एक पेट्रोल पंप पर विशालकाय बिलबोर्ड आकर गिर गया जिसके नीचे दबकर कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और वहीं 59 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है.

यह भी पढ़ें :स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री आवास पर मारपीट का लगाया आरोप : दिल्ली पुलिस के पास आई कॉल

अचानक आई इस आंधी की वजह से मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को एक पेट्रोल पंप पर एक विशाल बिलबोर्ड गिर गया. बिलबोर्ड के नीचे दबने से कम से कम तीन लोगों की मौत जबकि 59 लोग घायल बताए जा रहे हैं । तेज़ धूल भरी आँधी और उसके बाद भारी बारिश ने शहर में तबाही मचा दी है।

मौसम में हुए इस अचानक बदलाव से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के कारण दिन का तापमान नीचे गिर गया

जानकारी के मुताबिक़ यह घटना पंतनगर में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के किनारे पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप की है। वीडियो में सागफ देखा जा सकता है कि बिलबोर्ड के नीचे कई कारें फंसी हुई हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम के आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम बचाव अभियान में जुट गयी है। अधिकारी ने ने जानकारी देते हुए,बताया कि “घटना में घायल हुए लोगों को नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल उपचार हेतु भर्ती कराया गया।”

खराब मौसम और धूल भरी आंधी के कारण, मुंबई हवाई अड्डे ने लगभग एक घंटे के लिए कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया. जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 15 मार्ग परिवर्तित करने पड़े। खराब मौसम और धूल भरी आंधी के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने  लगभग 66 मिनट के लिए मिनट के लिए उड़ान संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आने वाले चार घंटों में कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

धूल भरी आंधी की वजह से वडाला में ठाणे-बेलापुर रोड पर एक मचान सड़क पर गिर गया. जोगेश्वरी में आंधी तूफ़ान के कारण एक पेड़ उखड़कर एक ऑटोरिक्शा पर जा गिरा. जानकारी के अनुसार, ऑटोरिक्शा चालक घायल हो गया और स्थानीय लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

मेट्रो रेल के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि तेज हवाओं की वजह से बिजली के तार पर एक बैनर गिरने के बाद अंधेरी ईस्ट मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं रद्द कर दी गईं।

मौसम विभाग ने गुजरात के कुछ जिलों में बेमौसम बारिश होने की संभावना जताई थी. राज्य के कुछ जिलों में आने वाले 4 दिनों तक बारिश होने की संभावना है अरावली, महिसागर, दाहोद, सुरेंद्रनगर, राजकोट, वलसाड डांग और दादरा नगर हवेली में बारिश का अंदाजा है. वहीं 14 मई को अहमदाबाद, आणंद, सुरेंद्रनगर, राजकोट, बोटाद, अमरेली, गिर सोमनाथ, भावनगर, भरूच, सूरत के कुछ स्थानों पर गरज के साथ छिटपुट बारिश होने का अनुमान है. 

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »