सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री: RJD से जीता पहला चुनाव, यहां जानिए उनके करियर से जुडी खास बातें

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री: RJD से जीता पहला चुनाव

बिहार में सियासी बदलाव के बीच राज्य को 15 अप्रैल को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है।नीतीश कुमार के इस्तीफे और राज्यसभा जाने के बाद भाजपा विधायक दल ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुन लिया है।उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हाने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिली।कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी, दिग्गज नेता शकुनी चौधरी के बेटे हैं और अब बिहार की कमान संभालने जा रहे हैं।15 अप्रैल को उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें: राशिफल 14 अप्रैल 2026: आज दिन मंगलवार, बन रहा है सुनफा योग, इन चार राशियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है, संतान पक्ष से मिलेगा सुख।

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना है, जिसके बाद उनका मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। बुधवार, 15 अप्रैल को पटना में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

सम्राट चौधरी का जन्म 16 नवंबर 1968 को हुआ था। वे दिग्गज नेता शकुनी चौधरी के बेटे हैं और कुशवाहा समाज से आते हैं। बिहार की जातीय राजनीति में उनकी यह पहचान भाजपा के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

राजनीतिक सफर की बात करें तो सम्राट चौधरी ने 1990 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल से की और बाद में जदयू, हम और अंततः भाजपा में शामिल हुए।

साल 2000 में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव जीता, हालांकि उम्र विवाद के चलते उनका निर्वाचन रद्द कर दिया गया। इसके बाद उन्हें कई चुनावी हार का सामना भी करना पड़ा, लेकिन 2010 में उन्होंने वापसी करते हुए जीत हासिल की।

2014 के बाद उन्होंने जदयू में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मंत्री पद भी संभाला। 2017 में भाजपा में शामिल होने के बाद उनका कद लगातार बढ़ता गया।

2024 में जब नीतीश कुमार ने एनडीए में वापसी की, तो सम्राट चौधरी को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया गया। वहीं 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की और भाजपा के प्रमुख नेताओं में शामिल हो गए।

अब 2026 में वे बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, जो राज्य में भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।इस्तीफे के बाद नितीश कुमार ने नई सरकार को अपना पूरा सहयोग देने की बात कही है।उधर, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खबर से उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है और कई जगह जश्न मनाया जा रहा है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »