ब्रज में शारदीय नवरात्रि की धूम: कात्यायनी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों से गूंजा मथुरा-वृंदावन

नवरात्रि

शारदीय नवरात्र का पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। वहीं ब्रज भूमि की बात करें तो यहां भी नवरात्र की भक्ति में डूबी एक अद्भुत छटा देखने को मिल रही है।मथुरा के वृंदावन में स्थित प्राचीन कात्यायनी देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर को खूबसूरत फूलों से सजाया गया , और श्रद्धालु मां कात्यायनी के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना में लीन नजर आए.श्रद्धालु मां को पुष्प और प्रसाद अर्पित किए। कलश स्थापना के साथ ही घर-घर में भी नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। मान्यता है कि नवरात्र के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना से सुख, समृद्धि और शक्ति की प्राप्ति होती है।वृंदावन के चामुंडा मंदिर, मथुरा के बगुलामुखी मंदिर, चंद्रावली देवी मंदिर और कैंट स्थित काली मंदिर में भी भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा । हर ओर मां के जयकारों से माहौल गूंज रहा है।

यह भी पढ़ें : भजन संध्या के साथ दीनदयाल स्मृति महोत्सव का समापन, तृप्ति शाक्या के भजनों ने बांधा समां

देशभर में शारदीय नवरात्र की भक्ति और आस्था की लहर दौड़ रही है, और ब्रज भूमि भी इस पावन पर्व में पूरी तरह डूबी हुई नजर आ रही है। देवी आराधना और कलश स्थापना के साथ भक्तों ने नवरात्र की शुरुआत बड़े ही श्रद्धा भाव से की है।

मथुरा के वृंदावन स्थित प्राचीन कात्यायनी देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया । भक्त माता के जयकारों के साथ दर्शन करते नजर आए और पुष्प व प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

कई श्रद्धालुओं ने नौ दिन का उपवास भी रखा है और शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की साधना में लीन हैं। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ कलश स्थापना की गई और सुख-समृद्धि की कामना की गई।

वृंदावन के चामुंडा मंदिर, मथुरा के बगुलामुखी मंदिर, चंद्रावली देवी मंदिर और कैंट स्थित काली मंदिर में भी भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। इन मंदिरों में दुर्गा सप्तशती और नव पारायण के पाठ के साथ पूरे क्षेत्र में एक भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »