तेलंगाना: मां ने 15 महीने के मासूम को बस स्टैंड पर छोड़ा, प्रेमी के साथ बाइक पर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

तेलंगाना: मां ने 15 महीने के मासूम को बस स्टैंड पर छोड़ा, प्रेमी के साथ बाइक पर फरार

तेलंगाना के नलगोंडा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने 15 महीने के बेटे को आरटीसी बस स्टैंड की एक बेंच पर अकेला छोड़ दिया और एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर वहां से चली गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसने लोगों को भावुक और हैरान कर दिया।

यह भी पढ़ें: नोएडा: डिंपल पर कमेंट करने वाले मौलाना रशीदी पर हुआ हमला, भागकर बचाई जान, वीडियो आया सामने

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष है और वह हैदराबाद की रहने वाली है। कुछ माह पहले उसकी इंस्टाग्राम पर नलगोंडा निवासी एक युवक से पहचान हुई, जो जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई। हाल ही में वह अपने बच्चे के साथ युवक से मिलने नलगोंडा पहुंची थी। युवक उसे लेने बस स्टैंड पहुंचा, और उसी दौरान महिला ने अपने बेटे को बस स्टैंड की बेंच पर बैठाया और बिना किसी झिझक या पीछे देखे युवक की बाइक पर सवार होकर वहां से चली गई।

बच्चा काफी देर तक इधर-उधर मां को ढूंढता रहा और अंततः बेंच पर बैठकर रोने लगा। वहां मौजूद राहगीरों और डिपो कर्मचारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से महिला और युवक की पहचान की। फुटेज में महिला बच्चे के साथ बस स्टैंड पर पहुंचते और फिर युवक के साथ बाइक पर जाते हुए साफ दिखाई दी।

पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर युवक की तलाश की, जो उसके एक परिचित के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई। मामले की तह तक पहुंचने के लिए महिला, युवक और महिला के पति को थाने बुलाकर काउंसलिंग की गई। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह युवक से प्रेम करती है और उसी के साथ जीवन बिताना चाहती है।

पुलिस ने बच्चे की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उसे उसके पिता के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर महिला की कड़ी आलोचना हो रही है।

rending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »