मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महाविद्यालय कॉलोनी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सात वर्षीय बच्चा माधव, जो पांच बहनों का इकलौता भाई था, कुत्ते के पिल्ले को नाले से बचाने के प्रयास में 10 फीट गहरे नाले में गिर गया। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: अब दिल्ली से मेरठ तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, पीएम ने किया नए कॉरिडोर का उद्घाटन
मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित महाविद्यालय कॉलोनी में एक सात वर्षीय बच्चे की नाले में गिरकर मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना तब हुई जब बच्चा कुत्ते के पिल्ले को बचाने के प्रयास में 10 फीट गहरे नाले में गिर गया।
माधव के माता-पिता मोहन वर्मा और गीता वर्मा एक गरीब परिवार से हैं और श्री कृष्ण जन्मस्थान के पास बाल कटिंग की दुकान चलाते हैं। शनिवार सुबह जब माधव अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तो एक पिल्ला नाले में गिर गया, जिसे बचाने के प्रयास में वह भी गिर पड़ा।काफी देर तक माधव का कुछ पता नहीं चला, तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
मोहन वर्मा और गीता के बेटे, माधव, जो पांच बहनों का इकलौता भाई था, सुबह कुत्तों के पिल्लों के साथ खेल रहा था। इस दौरान एक पिल्ला नाले में गिर गया, जिसे बचाने की कोशिश में माधव भी नाले में गिर गया। कई घंटों की तलाश के बाद, परिजनों को उसकी लाश नाले से मिली।
माधव के माता-पिता ने काफी मन्नतें मांगी थीं, तब जाकर सात साल पहले उनके घर बेटा आया था। अब, इस दुखद घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। माधव की मौत के बाद परिवार ने शव का बिना पोस्टमार्टम किए अंतिम संस्कार कर दिया।





