मथुरा: कस्बा टैंटीगांव में पत्नी को मारी गोली, फिर पति ने की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

मथुरा: कस्बा टैंटीगांव में पत्नी को मारी गोली, फिर पति ने की आत्महत्या

सुरीर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा टैंटीगांव से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली से घायल कर लिया। मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय की है जब सौदान सिंह ने किसी बात को लेकर पत्नी राजकुमारी के पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा मौसम कमरे में पहुंचा तो मां को खून से लथपथ हालत में देखा। वह तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगा, लेकिन इसी बीच सौदान सिंह ने खुद को भी गोली मार ली।दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सौदान सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजकुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज मथुरा के एक अस्पताल में चल रहा है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: राशिफल 31 जुलाई 2025: आज दिन गुरुवार, बन रहा है नवम पंचम योग, इन राशि के लोग आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, अधिक खर्च न करें।

मथुरा जिले के टैंटीगांव कस्बे में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है की घटना की घरेलु क्लेश के चलते हुई है.

घटना सुरीर कोतवाली क्षेत्र की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय सौदान सिंह पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ पारिवारिक तनाव से गुजर रहे थे। गुरुवार करीब डेढ़ बजे सौदान सिंह ने गुस्से में आकर तमंचे से पत्नी के पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा मौसम मौके पर पहुंचा, जहां उसने मां को खून से लथपथ हालत में पाया।

मौसम जैसे ही अपनी घायल मां को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था, उसी दौरान सौदान सिंह ने तमंचा कनपटी पर रखकर खुद को गोली मार ली।

दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने सौदान सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजकुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उनका इलाज मथुरा के एक निजी अस्पताल में जारी है।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे घटनाक्रम से संबंधित तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »