कानपुर में दर्दनाक हादसा: 70 फीट ऊंची टंकी से गिरी महिला, घटना की वीडियो आया सामने

कानपुर में दर्दनाक हादसा: 70 फीट ऊंची टंकी से गिरी महिला, घटना की वीडियो आया सामने.

कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला 70 फीट ऊंची टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है की इससे पहले महिला ने टंकी पर चढ़कर कहा, ‘ मैं मर जाऊंगी’। महिला के टंकी पर चढ़ते ही आस-पास लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। महिला के टंकी पर चढ़ने के बाद मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम तो पहुंची। करीब 15 मिनट तक महिला टंकी की रेलिंग पकड़कर लटकी रही और महिला का हाथ छूटने के कारण वह 70 फीट ऊंची टंकी से नीचे गिर गई। आनन-फानन में महिला को पुलिसकर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स की टीम ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना शास्त्री नगर इलाके के ऊंचा पार्क की बताई जा रही है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है.

यह भी पढ़ें: आगरा में दिल दहला देने वाली घटना: भाई-बहन की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस व फोरेंसिक टीम

कानपुर: शहर के शास्त्री नगर इलाके में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसे में 35 वर्षीय महिला नैना देवी की जान चली गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले महिला ने टंकी पर चढ़कर कहा, ‘ मैं मर जाऊंगी’। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लेकिन महिला की जान बचा नहीं पाए।

15 मिनट तक रेलिंग से लटकी रही महिला

बताया जा रहा है की करीब 15 मिनट तक महिला टंकी की रेलिंग पकड़कर लटकी रही। हालांकि मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौजूद थी। अंततः महिला का हाथ फिसल गया और वह 70 फीट नीचे गिर गई। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नैना देवी को मृत घोषित कर दिया।

पारिवारिक तनाव बना हादसे की वजह

पुलिस के अनुसार, नैना देवी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। लगभग दो महीने पहले उसके पति शुभम की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद वह काफी परेशान रहने लगी थी। महिला के परिवार में 5 साल की एक बेटी और सास-ससुर हैं, जिनके साथ वह रह रही थी।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »